Purnia News: आज तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
पूर्णिया, अगस्त 3 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 11 केवी मधुबनी फीडर में पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई के कार्य को लेकर सोमवार, 3 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान फीडर को शटडाउन पर रखा जाएगा। बिजली विभाग के अनुसार रंगभूमि मैदान, थाना चौक, मधुबनी बाजार, शास्त्री नगर, अर्घरा चौक, मेहता चौक, प्रताप नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान बिजली बाधित रहने की संभावना को देखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें तथा वैकल्पिक व्यवस्था कर लें। विभाग ने बताया कि पेड़ों की डालियों की कटाई-छंटाई का कार्य विद्युत आपूर्ति को सुरक्षित एवं निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.