Purnia News: आज के लिए यलो अलर्ट, 24 घंटे तक बारिश की संभावना
पूर्णिया, जुलाई 11 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शनिवार सुबह से ही बादल छाए रहने के कारण शहर का मौसम सुहावना बना रहा। शुक्रवार रात एवं शनिवार अहलु सुबह शहर में बारिश हुई। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक 29.7 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिछले एक सप्ताह से पूर्णिया का मौसम मिनी दार्जिलिंग साबित होने लगा है। हालांकि, शनिवार दोपहर के बाद धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी महसूस होने लगी । एक सप्ताह से मौसम में बदलाव बूंदाबांदी और बारिश होने के कारण धान का बिचड़ा हरा भरा होने लगा है। विगत एक सप्ताह से मौसम धान रोपनी के लिए अनुकूल रहने के कारण किसान धान रोपनी में तेजी से जुट गये हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: जिले में 15 जुलाई तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार धान रोपनी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.