Purnia News: आग लगने से बेटी की शादी का सामान समेत लाखों की संपत्ति राख
पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड की निजगेहूंवा पंचायत अंतर्गत बथना गांव के वार्ड संख्या-9 में सोमवार देर रात आग लगने से एक परिवार की वर्षों की जमा-पूंजी जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में बेटी की शादी के लिए जुटाए गए सामान, मोटरसाइकिल, अनाज, फर्नीचर और महत्वपूर्ण दस्तावेज समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति नष्ट हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बथना गांव निवासी इजरायल के घर में रात करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। उस समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। गृहस्वामी इजरायल ने बताया कि तेज गर्मी का अहसास होने पर उनकी नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो घर के एक हिस्से में आग भड़क चुकी थी और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने तत्काल शोर मचाया, जिसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.