Purnia News: आगामी 3 अगस्त से पेपरलेस होगा धमदाहा निबंधन कार्यालय
पूर्णिया, अगस्त 1 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। आगामी 3 अगस्त से अवर निबंधन कार्यालय धमदाहा में पेपरलेस निबंधन व्यवस्था लागू होने जा रही है। इसके साथ ही यह पूर्णिया जिले का पहला पेपरलेस निबंधन कार्यालय बन जाएगा। नई व्यवस्था की जानकारी मिलने के बाद पुराने तरीके से जमीन का निबंधन कराने के लिए कार्यालय में आवेदकों की भीड़ उमड़ रही है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद जमीन की खरीद-बिक्री के लिए स्टांप पेपर, दस्तावेजों की छपाई और कई पन्नों पर हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी। निबंधन की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी तथा दस्तावेजों पर निबंधन पदाधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर किए जाएंगे। नई प्रणाली के तहत क्रेता को निबंधन पोर्टल पर जमीन का पूरा विवरण ऑनलाइन दर्ज कर अपॉइंटमेंट लेना होगा। अपॉइंटमेंट से पहले क्रेता, विक्रेता, गवाह और शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.