Purnia News: आईटीआई छात्र की डूबने से मौत पर जताई संवेदना
पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड की सतकोदरिया पंचायत के वार्ड संख्या-07 स्थित शिव मंदिर टोला निवासी संजय कुमार सिंह के एकलौते पुत्र अखिलेश कुमार (20) की नदी में स्नान के दौरान डूबने से हुई मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। अखिलेश कुमार आईटीआई कॉलेज सवैया, धमदाहा में रहकर तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। उनके असामयिक निधन से परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी मर्माहत हैं। निधन की सूचना मिलते ही गोआसी पंचायत के मुखिया सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष अफरोज आलम मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में एक होनहार युवक का निधन न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: टोंस नदी में डूबे किशोर का शव मिला,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.