पूर्णिया, अगस्त 6 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। पूर्णिया प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. विवेकानंद ने गुरुवार को वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के साथ कसबा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की विधि-व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों, अनुसंधान कार्य और साफ-सफाई की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आईजी ने थाने में पाई गई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।

थाने की व्यवस्था की समीक्षा उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, अनुसंधान में तेजी लाने और आम लोगों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। पत्रकारों से बातचीत में आईजी डॉ. विवेकानंद ने कहा कि पिछले दो वर्षों में कसबा थाना क्षेत्र में डकैती की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है जो पुलिस के लिए सकारात्मक उपलब्धि ...