Purnia News: आंध्र प्रदेश से लौटे एक और मजदूर ने अस्पताल में दम तोड़ा
पूर्णिया, जुलाई 30 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। आंध्र प्रदेश से बीमार होकर लौटे एक और मजदूर ने जियनगंज गांव स्थित अपने घर पर दम तोड़ दिया है। कसबा प्रखंड के गुरही पंचायत अंतर्गत जियनगंज गांव के अब तक सात मजदूरों की मौत हो चुकी है। मृतक की पहचान जियनगंज वार्ड 5 के €जुन्नू ऋषि का 25 वर्षीय पुत्र रंजीत ऋषि के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस जियनगंज गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को जियनगंज लाया गया। शव के पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं जियनगंज गांव के तीन मजदूर अभी भी जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है। इसमें जियनगंज गांव के वार्ड 5 निवासी रब्बानी के 22 वर्षीय पुत्र दानिश का इलाज पटना एम्स में चल रहा है। वहीं इसी गांव के ललित ऋषि का 19 वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.