Purnia News: आंदोलित छात्रों ने एमएचएएनडी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य का फूंका पुतला
पूर्णिया, सितम्बर 1 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अवैध उगाही के विरोध में आंदोलित छात्रों ने एमएचएएनडी डिग्री कॉलेज ठाकुरगंज के प्राचार्य का सोमवार को पुतला दहन किया। इस मौके पर छात्रों के शोषण व दोहन के साथ कॉलेज के अनुदान वितरण में धांधली पर छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक व कर्मचारियों ने तीखा आक्रोश व्यक्त किया। छात्र नेता सौरभ कुमार की अगुवाई में छात्र हित की समस्या को लेकर शुरू किये गये आंदोलन में कॉलेज के अनुदान वितरण में किये गये धांधली से पीड़ित शिक्षक और कर्मचारियों ने भी खुलकर सहभागिता निभाई। कॉलेज में हुए आंदोलन के कारण आक्रोशित छात्रों की समस्याओं के निदान के लिए एक सितम्बर को कॉलेज की तदर्थ समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष गोपाल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की जायेगी , जिसमें विचार -विमर्श के उपरांत सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.