पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। बाल विकास परियोजना के अंतर्गत बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-70 में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमृता वर्मा की उपस्थिति में पंचायत चक के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की माताओं और अभिभावकों को छह माह की आयु के बाद बच्चों को दिए जाने वाले ऊपरी आहार के संबंध में जानकारी दी गई। बताया गया कि बच्चों के समुचित शारीरिक और मानसिक विकास के लिए छह माह के बाद समय पर ऊपरी आहार शुरू करना जरूरी है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन से दिया पोषण का संदेश माताओं को आहार की मात्रा, पौष्टिकता और स्वच्छता के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई। इस ...