Purnia News: आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों संग मनाया आंगन मिलन
पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- Purnia News: पूर्णिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत शास्त्री नगर पश्चिम वार्ड संख्या 4 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में 'आंगन मिलन सेवा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री एवं उपमहापौर पल्लवी गुप्ता शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका दीदी एवं आशा दीदी से आत्मीय मुलाकात कर उनके सेवा कार्यों की सराहना की तथा पौधा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। गुप्ता ने कहा कि समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी सेविका एवं आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे लगातार बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक देखभाल के साथ-साथ परिवारों को जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य करती हैं। ऐसे कर्मठ एवं समर्पित लोगों का सम्मान समाज के प्रति उनके योगदान को सम्मान देना है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.