Purnia News: आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया अन्नप्राशन दिवस, शिशु पोषण के प्रति किया जागरूक
पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: बैसा-अमौर, एक संवाददाता। बैसा एवं अमौर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को मासिक कार्यक्रम के तहत अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छह माह की आयु पूरी कर चुके शिशुओं को पहली बार पूरक आहार खिलाकर उनके ऊपरी आहार की शुरुआत कराई गई तथा परिजनों को बेहतर पोषण संबंधी जानकारी दी गई। बैसा प्रखंड में सीडीपीओ सीमा कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पोषक क्षेत्र की महिलाओं को शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। प्रखंड के मजगामा पश्चिम टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-142 में सेविका एवं सहायिका की उपस्थिति में अन्नप्राशन दिवस आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Purnia News: बच्चों को खीर और खिचड़ी खिलाई सीडीपीओ ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.