Purnia News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन का वितरण
पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। शनिवार को जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण किया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अमृता वर्मा ने कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेविकाओं द्वारा लाभुकों के बीच राशन वितरण की प्रक्रिया की जानकारी ली। सीडीपीओ अमृता वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार प्रखंड में 29 से 31 अक्टूबर तक टेक होम राशन का वितरण किया जा रहा है। इसके तहत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के साथ-साथ छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित प्रावधान के अनुसार राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी 121 आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.