Purnia News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का हुआ वितरण
पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। जिला प्रशासन के निर्देश पर पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर (टेक होम राशन) का वितरण किया जा रहा है। सोमवार को भी विभिन्न केंद्रों पर सीडीपीओ रूपम एवं महिला पर्यवेक्षिका की मौजूदगी में लाभुकों के बीच राशन बांटा गया। इसी क्रम सीडीपीओ रूपम ने केंद्र संख्या 183 पर पहुंचकर लाभुकों के बीच राशन वितरण करवाया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को निर्धारित मात्रा में पोषण आहार उपलब्ध कराया गया। केंद्रों पर लाभुकों की भीड़ देखी गई तथा सेविकाओं ने व्यवस्थित तरीके से वितरण कार्य संपन्न कराया। सीडीपीओ रूपम ने बताया कि प्रखंड के सभी केंद्रों पर निर्धारित मानक के अनुसार टीएचआर राशन वितरण कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Purnia News: आंगनबाड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.