Purnia News: अस्पताल रोड से जल्द हटेगा अतिक्रमण, कब्जाधारियों पर लगेगा जुर्माना
पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर नगर पंचायत के व्यस्ततम मार्गों में शामिल अस्पताल रोड को जल्द ही अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा। इसको लेकर अनुमंडल और प्रखंड प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। धमदाहा के अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम के निर्देश पर नगर पंचायत की ओर से लगातार माइकिंग कराकर अतिक्रमणकारियों को स्वयं अवैध कब्जा हटाने की चेतावनी दी जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि निर्धारित समय तक अतिक्रमण नहीं हटाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उनसे जुर्माना भी वसूला जाएगा। अस्पताल रोड पर 24 अक्टूबर को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की तैयारी है। अस्पताल रोड पर अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से गंभीर बनी हुई है। सड़क के दोनों किनारों पर दुकानदारों के कब्जे, दुकानों के बाहर तक फैले सामान, अस्थायी ठेलों और कई जगहों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.