Purnia News: अष्टमी पूजन के बाद मंदिरों में उमड़ी महिला श्रद्धालुओं की भीड़
पूर्णिया, अक्टूबर 18 -- Purnia News: बायसी-डगरूआ, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर बायसी और डगरूआ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उपवास करने वाली महिलाओं ने मां दुर्गा की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। बायसी के पुरानागंज पंचायत स्थित नवाजगंज शिव दुर्गा मंदिर में मनोकामना पूरी होने पर माता को प्रसन्न करने के लिए बलि देने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, मंदिर परिसर में दादा-परदादा के समय से मेले का आयोजन होता आ रहा है। वहीं, बायसी बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में नवमी पूजा के अवसर पर कद्दू और खीरा की बलि देने की परंपरा है, जो पिछले 118 वर्षों से चली आ रही है। यह भी पढ़ें- Purnia N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.