पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में मंगलवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने मैरिज रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर जलजमाव एवं गंदगी देखकर अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया। डीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों और स्वास्थ्य सेवाओं का बारीकी से जायजा लिया। सबसे पहले प्रसव कक्ष का निरीक्षण कर वहां मौजूद स्टाफ नर्स से एचआरपी पंजी समेत अन्य आवश्यक पंजियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधक सलीमा खातून की कार्यप्रणाली पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। पूर्व के निरीक्षण में मिली कमियों के मामले में अस्पताल प्रबंधक का वेतन रोकने का निर्देश दिया गया था। मंगलवार के निरीक्षण के बाद डीएम ने एक दिन का व...