पूर्णिया, अक्टूबर 4 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 19.560 लीटर विदेशी शराब, 10.350 लीटर अवैध देशी चुलाई शराब और तीन लीटर प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया। इस दौरान चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब परिवहन में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई में डालकोला चेकपोस्ट, केनगर, सदर, धमदाहा और बनमनखी में छापेमारी की गई। दालकोला चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान होंडा शाइन एसपी-125 मोटरसाइकिल संख्या बीआर-11बीके-4125 से 19.560 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि, वाहन चालक मौके ...