पूर्णिया, अक्टूबर 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ मद्यनिषेध विभाग ने विशेष अभियान चलाकर 34.860 लीटर विदेशी शराब और दो लीटर चुलाई शराब बरामद की है। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही तीन मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। एक अन्य मामले में मोटरसाइकिल चालक फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। विभाग की कार्रवाई के दौरान एक चेकपोस्ट पर मोटरसाइकिल संख्या बीआर37ए-3741 से 9.900 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरे मामले में मोटरसाइकिल संख्या बीआर11व...