पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। डगरूआ थाना क्षेत्र के बरसौनी टोल प्लाजा पर बंगाल के वाहन चालकों से अवैध वसूली एवं मारपीट की शिकायत को लेकर एसडीएम अभिषेक रंजन ने गुरुवार को तीन बजें शाम प्रशासनिक अधिकारियों एवं भारी पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार पाई गई। वहीं अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में संदिग्ध लोगों को पुलिस पूछताछ के लिए थाना ले गई। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा था। इसी क्रम में बरसौनी टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार देखकर एसडीएम अभिषेक रंजन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान पश्चिम बंगाल के वाहन चालकों से अवैध वसूली एवं मारपीट की शिकायत का मामला...