पूर्णिया, जुलाई 28 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। कसबा में अवैध तरीके से दिन रात मिट्टी मिश्रित बालू खनन को लेकर आपके लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान में प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशन के दूसरे दिन पुलिस और खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मिट्टी मिश्रित बालू से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रेलर को जब्त किया है। कार्रवाई सोमवार की शाम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 डॉ. गौरव कुमार के निर्देश पर की गई। बताया गया कि टीकापुर गांव स्थित सौरा नदी में अवैध बालू खनन को लेकर छापेमारी की गई। इस दौरान मिट्टी मिश्रित बालू लदे एक ट्रैक्टर-ट्रेलर को जब्त कर कसबा थाना लाया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि कसबा क्षेत्र में कोसी नदी की धारा से लंबे समय से अवैध बालू खनन की शिकायतें मिल रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बैसा सीमा, ...