पूर्णिया, जुलाई 11 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ खनन विभाग ने शनिवार को विशेष अभियान चलाकर दो ट्रैक्टर जब्त किए। कार्रवाई इमली टोला नहर के समीप की गई, जहां अवैध रूप से बालू की ढुलाई की जा रही थी। जांच के दौरान चालकों से खनन एवं परिवहन से संबंधित वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए मीरगंज थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। बताया जाता है कि लिबड़ी नदी से अवैध बालू खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के आधार पर खनन विभाग ने विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की। जब्त दोनों ट्रैक्टरों को थाना परिसर में रखा गया है तथा खनन अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मीरगंज थानाध्य...