Purnia News: अवैध खनन पर अंकुश : अगस्त में अब तक 81 छापेमारी, 29.10 लाख का जुर्माना वसूला
पूर्णिया, अगस्त 30 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त है। इस बावत महानंदा सभागार में डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तय राजस्व लक्ष्यों की प्रगति और अवैध खनन के खिलाफ अब तक की गई कार्रवाई की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पूर्णिया जिला को कुल Rs.4847.89 लाख राजस्व वसूली का लक्ष्य आवंटित किया गया है, जिसके विरुद्ध अब तक मात्र Rs.574.66 लाख की ही उपलब्धि हासिल हो सकी है। अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए की गई कार्रवाई का आंकड़ा प्रस्तुत किया गया। इसके अनुरूप जुलाई 2026 में कुल 140 छापेमारी की गईं, जिनसे Rs.32.32 लाख दंड राशि की वसूली हुई। अगस्त में अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.