पूर्णिया, जुलाई 26 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के आउटडोर में चल रहे अल्ट्रासाउंड जांच के लिए रोगी को कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जेनरल रोगी के लिए आउटडोर के निचले वाले भवन में जांच की सुविधा है। यहां अलग-अलग कई विभागों से रोगी को अल्ट्रसाउंड जांच के लिए भेजा जाता है। यहां रोगी आउटडोर सेवा के दौरान दिखने वाले रोगी में मेडिसिन विभाग, सर्जिकल विभाग समेत अन्य विभागों से अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लिखा जाता है। आउटडोर सेवा के दौरान सिर्फ मेडिसिन सेवा में दो निर्धारित समय में ढाई सौ से अधिक रोगी देखा जाता है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: परेशानी : पावापुरी अस्पताल में 12 दिनों से अल्ट्रासाउंड बंद, अब सीटी स्कैन सेवा भी ठप यहां से लगभग सत्तर से अस्सी रोगी...