Purnia News: अलग-अलग सड़क हादसे दो लोग घायल
पूर्णिया, अगस्त 14 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में टोटो चालक और एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं भूसी लदी मैजिक वैन के पलटने से चालक बाल-बाल बच गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी सोनोली सड़क के परमानंदपुर हवामहल के समीप एक टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गौरा गांव निवासी चालक रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। दुसरी घटना इसी सड़क मार्ग के मंसाराम पुल के समीप भूसी से लदी मैजिक वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.