Purnia News: अलग-अलग कार्रवाई में 706.980 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
पूर्णिया, नवम्बर 27 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। दालकोला चेकपोस्ट के समीप बायसी थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। दोनों मामलों में कुल 706.980 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने दो कार और चार मोबाइल भी बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि कार से 474.600 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। वहीं दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के आदेशानुसार अवैध शराब की बरामदगी को लेकर बायसी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बजरगांव के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कार संख्या बीआर 01 सीजी 1121 से कुल 474.600 लीटर विदेशी शराब बरामद की। जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.