Purnia News: अम्बेडकर सेवा सदन में धम्म दीक्षा दिवस मनाया
पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अम्बेडकर सेवा सदन टैक्सी स्टैंड के सभागार में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के द्वारा बौद्ध धम्म स्वीकार किए जाने की याद में धम्म दीक्षा दिवस मनाया गया। सदन के संस्थापक शंभू प्रसाद दास ने कहा कि बौद्ध धम्म में वैज्ञानिक अवधारणाओं की तरह ही कार्य किया जाता है। बाह्य आडम्बरों का कोई स्थान नहीं है। अम्बेडकर सेवा सदन के अध्यक्ष प्रदीप पासवान ने कहा कि बौद्ध धम्म पूरे विश्व को शांति और अहिंसा का संदेश देता है। मौके पर माले नेता मो. इस्लामुद्वीन, प्रदेश उपाध्यक्ष भारत मुक्ति मोर्चा सह प्रदेश सचिव राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग बिहार उमेश प्रसाद यादव, दीपनारायण पासवान, जयप्रकाश राम, विष्णु कुमार चौधरी,अनिल कुमार पासवान, अन्टोनी बेसरा, निप्पू पासवान, केसव पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.