पूर्णिया, अक्टूबर 24 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। अमौर प्रखण्ड मुखिया संघ अध्यक्ष सह बर्बट्टा मुखिया गुलाम अजहर के नेतृत्व में संघ सदस्यों ने अमौर बीडीओ के खिलाफ बायसी एसडीओ को ज्ञापन सौपा है। मुखिया संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में अमौर बीडीओ पर आर्थिक शोषण, मानसिक प्रताड़ना एवं अपमानित करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया गया है कि पंचायतों के सहयोग शिविर में आम लोगों द्वारा दिये गये आवेदनों में से कुछ आवेदन का पोर्टल द्वारा निष्पादन कर शेष आवेदनों का आज तक निष्पादन नहीं हुआ है, जिससे आवेदनकर्ता परेशान होकर हम मुखिया पर प्रश्न चिह्न लगाते हैं। आवेदन में कहा गया है कि बीडीओ पर जांचोपरांत उचित कार्रवाई नहीं हुई तो मजबूर होकर सभी मुखिया त्याग पत्र देने के लिए बाध्य होंगे। इस संबंध में बायसी एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि मुखिया संघ द्वार...