Purnia News: अमौर-पलसा सड़क पर दो बाइकों की टक्कर, चार लोग घायल
पूर्णिया, सितम्बर 24 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। अमौर-पलसा-कसबा मुख्य सड़क मार्ग पर पलसा पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवती समेत चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों की पहचान रौटा निवासी कहकशां (18), मशीहुत जमा (35), छोटा लालटोली निवासी शमशीर (21) और कैला के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अमौर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया के बड़े अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों की मदद से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.