पूर्णिया, अगस्त 14 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित अमर बाल शहीद ध्रुव कुंडू के स्मारक पर गुरुवार को उनके शहादत दिवस के अवसर पर प्रखंड प्रशासन की ओर से राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया और नमन किया। बताया जाता है कि महज 13 वर्ष की उम्र में 13 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान ब्रिटिश पुलिस की गोलीबारी में ध्रुव कुंडू शहीद हो गए थे। वर्ष 1942 में देशभर में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन तेज था। इसी दौरान ध्रुव कुंडू भी आजादी के आंदोलन से जुड़े और ब्रिटिश पुलिस की गोली का शिकार होकर वीरगति को प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें- भारत छोड़ो आंदोलन के 13 शहीदों को नमन श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकार...