पूर्णिया, अगस्त 26 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ऑटो एवं ई- रिक्शा की कलर कोडिंग का अभियान धीमा पड़ने लगा है। अब तक करीब 3500 वाहनों की ही कलर कोडिंग हो पायी है। इसमें 2400 ई-रिक्शा शामिल है। जबकि प्रशासनिक स्तर से आठ अगस्त तक की समय सीमा का निर्धारण किया गया था। आठ अगस्त को प्रशासनिक स्तर से बिना कलर कोड वाले वाहनों पर कार्रवाई भी की गई थी। इसके बावजूद अब भी शहर की सड़कों पर बिना कलर कोडिंग कराए टोटो एवं ऑटो दौड़ लगा रहे हैं। इस बावत ट्रैफिक डीएसपी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि कुछ ड्राइवरों की ओर से शिकायत मिली थी। जिस पर जांच चल रही है। जांच के बाद बिना कलर कोडिंग के वाहनों के परिचालन पर सख्ती बरती जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...