पूर्णिया, जुलाई 30 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी अभियान बसेरा योजना के तहत गुरुवार को बायसी अंचल कार्यालय में चार भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा वितरित किया गया। अंचल अधिकारी दिनेश पासवान ने लाभुकों को पर्चा सौंपते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को आवासीय भूमि उपलब्ध कराकर उन्हें स्थायी आवास का अधिकार दिलाना है। अंचल अधिकारी ने बताया कि अभियान बसेरा के अंतर्गत पात्र भूमिहीन परिवारों की पहचान कर उन्हें चरणबद्ध तरीके से जमीन का पर्चा उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पात्र लाभुकों को योजना का लाभ दिया जाएगा। पर्चा प्राप्त करने वाले लाभुकों ने सरकार एवं अंचल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपना आशियाना बनाने का रास्ता आसान हो गया है। यह भी पढ़ें-...