पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। सरस्वती विद्या निकेतन कुआड़ी में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय की वर्तमान व्यवस्था और शैक्षणिक माहौल पर संतोष जताया। वहीं कई अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी धमदाहा अनुपम ने अभिभावकों को संबोधित किया। इस दौरान अधिकारियों ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई, विद्यालय की व्यवस्था तथा मॉडल विद्यालय बनने के बाद हुए सुधारों के संबंध में जानकारी ली। अभिभावकों से विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर भी सुझाव लिए गए। यह भी पढ़ें- Katihar News: प्रतिदिन स्कूल भेजें सभी अभिभावक अपने बच्चों को प्रखंड ...