पूर्णिया, अक्टूबर 8 -- Purnia News: कसबा, एक संवाददाता। प्रखंडवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब अस्पताल में इलाज के लिए पर्ची कटाने और डॉक्टर को दिखाने के लिए घंटों कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। लोग घर बैठे अपने मोबाइल से आभा कार्ड बनाकर अस्पताल में इलाज के लिए ऑनलाइन नंबर लगा सकेंगे। मरीजों को पुराने डॉक्टर के पर्चे और जांच रिपोर्ट लेकर अस्पताल जाने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। यह जानकारी पूर्णिया के सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने कसबा प्रखंड की लखना पंचायत में आयोजित आभा कार्ड निर्माण शिविर के उद्घाटन के दौरान दी। शिविर में कुल 116 आभा कार्ड बनाए गए। सिविल सर्जन ने बताया कि आभा कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल माध्यम से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है। इससे मरीज और अस्पताल दोनों के लिए इलाज की प्रक्रि...