पूर्णिया, अक्टूबर 12 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। अमौर थाना क्षेत्र में एक लाख रुपये की फिरौती के लिए अपहरण की झूठी कहानी रचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कथित अपहृत युवक को कुछ ही घंटों में जलालगढ़ से बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि उसने खुद ही रुपये की जरूरत पूरी करने के लिए अपहरण और फिरौती की कहानी रची थी। बायसी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र पांडे ने सोमवार को अमौर थाना परिसर में मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अमौर थाना क्षेत्र के बागढ़र निवासी अब्दुल करीम ने अपने 26 वर्षीय पुत्र सबा जफर के घर से लापता होने की सूचना दी थी। परिजनों के अनुसार, मोबाइल के माध्यम से उसके कथित अपहरण की जानकारी दी गई थी और युवक को छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये की फिरौती म...