Purnia News: अपहरण मामले में युवती रौटा बाजार से सकुशल बरामद
पूर्णिया, जुलाई 10 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। रौटा थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। युवती को रौटा बाजार क्षेत्र से बरामद किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष हरि प्रसाद ने बताया कि युवती के परिजनों ने एक जुलाई को थाना में आवेदन देकर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आवेदन में कहा गया था कि 26 जून की शाम युवती अचानक लापता हो गई थी। खोजबीन के दौरान एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन कर युवती की तलाश नहीं करने की चेतावनी भी दी गई थी। पुलिस जांच में उक्त मोबाइल नंबर अमौर थाना क्षेत्र के महेशबथना गांव निवासी मीर परवेज का पाया गया। इसके बाद परिजनों के आवेदन पर नामजद आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया और कार्रवाई के दौरान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.