Purnia News: अपने स्त्रोत से राजस्व जुटाकर ही पंचायतें होंगी आत्मनिर्भर
पूर्णिया, अगस्त 2 -- Purnia News: पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत संसाधन केंद्र में 1 से 6 अगस्त तक ग्राम पंचायतों द्वारा अपने स्रोत से राजस्व जुटाने (ओएसआर) और इसके लिए कर एवं गैर-कर स्रोतों का परिचय विषय पर एक दिवसीय चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी मुखिया जनप्रतिनिधियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायतों का विकास तभी संभव है जब हम सरकारी अनुदान के साथ-साथ अपने स्रोत से राजस्व बढ़ाएं। ओएसआर ही पंचायतों को वित्तीय रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाएगा। मुखिया गण अपने क्षेत्र में टैक्स और गैर-कर स्रोतों की पहचान कर पारदर्शिता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.