Purnia News: अनुसूचित जाति बहुल टोले में विकास शिविर, योजनाओं के लिए ग्रामीणों ने दिए आवेदन
पूर्णिया, अक्टूबर 1 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड के सतकोदरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 03 के जाबुनबाड़ी कठौतिया में श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं विकास शिविर का आयोजन किया गया। अनुसूचित जाति बहुल टोले में आयोजित शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं का मौके पर ही निष्पादन करने के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे। शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन ग्रामीणों से लिए गए। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और जरूरतों से संबंधित आवेदन उत्साहपूर्वक जमा किए। अधिकारियों और कर्मियों ने ग्रामीणों को संबंधित योजनाओं की जानकारी देते हुए आवेदन प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.