Purnia News: अनुमंडल कार्यालय परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी
पूर्णिया, अगस्त 12 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा में बाइक चोरों के हौसले बुलंद हैं। अब चोरों ने दिनदहाड़े अनुमंडल कार्यालय परिसर को भी निशाना बना दिया। सोमवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर से एक व्यक्ति की स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। तरौनी गांव निवासी अरविंद सिंह ने बताया कि वह जमीन से संबंधित मामले को लेकर अनुमंडल व्यवहार न्यायालय धमदाहा आए थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर बाइक संख्या बीआर-11ओ-9920 को अनुमंडल कार्यालय परिसर में खड़ा किया और न्यायालय में चले गए। काम समाप्त कर जब वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद अरविंद सिंह ने धमदाहा थाना में बाइक चोरी को लेकर आवेदन दिया है। बताया जाता है कि धमदाहा में पिछले कुछ महीनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.