पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- Purnia News: बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। बड़हरा कोठी-बिहारीगंज स्टेट हाईवे पर बनारसी चौक के समीप बीती रात केले से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित दुकानों में घुस गया। इस दुर्घटना में तीन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं और दुकानों में रखा सामान बर्बाद हो गया। हादसे में दुकान में सो रहे एक दुकानदार जितेंद्र भगत गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गौरीपुर निवासी पाकुर भगत के पुत्र जितेंद्र भगत की दुकान में लाखों रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। वहीं, स्वर्गीय रामप्रसाद भगत के पुत्र ठाकुर भगत की दुकान भी दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा एक पान दुकान की गुमटी भी ट्रक की चपेट में आने से टूट गई। बताया गया कि हादसे के समय जितेंद्र भगत अपनी दुकान में सो रहे थे। ट्रक के दुकान में घुसने से व...