पूर्णिया, जुलाई 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया चैंबर ऑफ कॉमर्स में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्रवण चौधरी तथा महामंत्री पद के प्रत्याशी बीरेंद्र कुमार जैन 29 जुलाई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दोनों प्रत्याशी ने अपने-अपने समर्थकों के साथ 29 जुलाई को सुबह 10:30 बजे चैंबर भवन, पूर्णिया पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल करने की बात कही। ज्ञात हो कि श्रवण चौधरी गुलाबबाग कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े हैं, जबकि बीरेंद्र कुमार जैन महावीर एंटरप्राइजेज का प्रतिनिधित्व करते हैं। दोनों प्रत्याशियों ने संयुक्त रूप से कहा कि उनका लक्ष्य चैंबर की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना, व्यापारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा पूर्णिया के व्यापारिक माहौल को व्यवसाय के अनुकूल बनाना है। यह भी पढ़ें- Purnia News:...