Purnia News: अधेड़ की सड़ी-गली लाश बरामद, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
पूर्णिया, जुलाई 7 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। चार दिन पहले घर से निकले एक अधेड़ व्यक्ति की सड़ी- गली लाश पुलिस ने बरामद की है। लाश चाहरदीवारी से घिरी खाली जमीन से बरामद की गई है। मृतक की पहचान मरंगा थाना के शिवपुरी निवासी अरविन्द कुमार सिंह (55) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरविन्द कुमार सिंह गत दो जून को घर से निकले थे, जिसके बाद वापस नहीं लौटे। संगे-संबंधियों एवं जान-पहचान वालों के यहां खोजबीन के पश्चात परिजनों ने मरंगा थाना में उनकी गुमशुदगी को लेकर एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस गायब व्यक्ति को ढूंढने में लगी ही थी कि सोमवार को सहायक खजांची थाना के आनंदपुरी स्थित खाली जमीन में शव होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस परिजनों के साथ स्थल पर पहुंची। जिसमें मृतक की पहचान गायब अरविन्द कुमार सिंह के रूप में की गई। परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.