पूर्णिया, जुलाई 18 -- Purnia News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। जिला अधिवक्ता संघ पूर्णिया की अधिवक्ता नीलम कुमारी लाल के निधन पर शनिवार को संघ परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में अधिवक्ताओं ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभा में उपस्थित अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। जिला अधिवक्ता संघ की परंपरा के अनुसार अधिवक्ताओं ने शनिवार को न्यायिक कार्यों से स्वयं को अलग रखा। इसके कारण व्यवहार न्यायालय पूर्णिया में पूरे दिन न्यायिक कार्य प्रभावित रहा और मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी। इस अवसर पर जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं कई अधिवक्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...