Purnia News: अधिवक्ता के निधन पर जताया शोक
पूर्णिया, अक्टूबर 26 -- Purnia News: पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। वरीय अधिवक्ता श्याम शंकर झा के आकस्मिक निधन पर वकीलों ने शोक जताया। सोमवार को उनके निधन पर पूर्णिया बार एसोसिएशन समेत अन्य अनुमंडलीय संघ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। पूर्णिया में अध्यक्ष जे.एन. अम्बष्ट की अगुवाई में दोपहर डेढ़ बजे शोकसभा का आयोजन हुआ जिसमें वकीलों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। 65 वर्षीय स्वर्गीय अधिवक्ता लंबे समय से वकालत पेशा से जुड़े थे। बनमनखी में व्यवहार न्यायालय के शुरू होने पर उन्होंने वहीं रहकर वकालत पेशा को जारी रखा। इस दौरान उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। उनके निधन को अधिवक्ता समाज में अपूर्णीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है। उनके निधन पर अधिवक्ताओं ने गहरी संवेदना प्रकट की।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.