Purnia News: अधिक होल्डिंग टैक्स के लिए मोहल्ले की सड़क को मुख्य सड़क में किया शमिल
पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। अधिक होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए 10 फीट की पीसीसी ढलाई वाले सड़क को मुख्य सड़क में शामिल किए जाने से नगर पंचायत धमदाहा वासी खासे परेशान हैं। चार वर्ष पूर्व पंचायत से नगर पंचायत धमदाहा बने नगर क्षेत्र का अधिकतर आबादी आज भी ग्रामीण हैं। मोहल्ले में जाने वाली 10 फीट पीसीसी ढलाई सड़क को मुख्य सड़क में शामिल किया गया है। नगर वासियों का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जून माह से होल्डिंग टैक्स की सूचना दी गई है जबकि टैक्स वसूली के लिए आने वाले व्यक्ति नगर पंचायत के नोटिफिकेशन की तिथि से ही यानी 4 वर्षों का नगर वासियों से होल्डिंग टैक्स की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर स्वच्छता पदाधिकारी सह प्रभारी नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी नगमा खान ने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.