पूर्णिया, नवम्बर 7 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के उच्च विद्यालय चांदी रजीगंज में छात्र-छात्राओं से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने और वित्तीय अनियमितता के आरोप में विद्यालय के लिपिक विजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने चार नवंबर को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय के छात्र-छात्राओं की शिकायत पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी माध्यमिक शिक्षा से स्थलीय जांच कराई गई थी। जांच प्रतिवेदन में लिपिक के विरुद्ध निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने, वित्तीय अभिलेखों का उचित संधारण नहीं करने, विकास कोष के उपयोग में प्रक्रियागत अनियमितता तथा विद्यालय की सुविधाओं के लिए आवंटित राशि के उपयोग में गड़बड़ी समेत कई आरो...