पूर्णिया, अगस्त 13 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार को सुबह में आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि दिन चढ़ते ही धूप खिलने से उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। तपिश बढ़ने के बाद उमस के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। इस दौरान बिजली की लुका-छिपी से लोगों की परेशानी और बढ़ गयी। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- अधिकतम तापमान में वृद्धि यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : बुधवार को तेज धूप निकलने से बढ़ी गर्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...