पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मंगलवार को सुबह से ही धूप निकलने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। गर्मी और उमस के बीच शहर में लोगों की आवाजाही सामान्य रही। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...