Purnia News: अज्ञात वृद्ध की मौत के मामले में एसएसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा
पूर्णिया, सितम्बर 2 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के खगहा से डकैता जाने वाली नहर सड़क के पास 23 अगस्त को मिले करीब 60 वर्षीय अज्ञात वृद्ध के शव के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शव पर गले और पेट में धारदार हथियार से चोट के निशान मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने सोमवार देर शाम घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ पुलिस अधिकारियों से अब तक हुई जांच और जुटाए गए साक्ष्यों की जानकारी ली। उन्होंने मामले का जल्द उद्भेदन करने के लिए जांच में तेजी लाने और घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच करने का निर्देश दिया। मामले की जांच जिला आसूचना इकाई और स्थानीय पुलिस की टीम संयुक्त रूप से कर रही है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य सुरागों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.