Purnia News: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक की मौत
पूर्णिया, जुलाई 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार संध्या बायसी थाना के पूरब चौक के समीप एनएच पर हुई है। मृतक की पहचान डगरूआ थाना के दरियापुर गांववासी मो तारिक अनवर (36) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी बुलेट से घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने युवक को सड़क लहूलुहान अवस्था में देखा। मामले की सूचना डायल 112 सेवा को दी गई। पुलिस ने तत्क्षण उसे बायसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। बायसी थानाध्यक्ष रोशन कुमार सिंह ने बताया कि युवक के सिर में गंभीर चोट आई थी। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने इसका पोस्टमार्टम करा लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.