पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- Purnia News: भवानीपुर, एक संवाददाता। अकबरपुर थाना क्षेत्र के सोनडीहा बासा के समीप मंगलवार शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल इंटर छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अनिकेश कुमार (16 ) सुरैती पंचायत के वार्ड 10 भिठ्ठा निवासी कृष्ण कुमार मंडल का पुत्र था। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम अनिकेश बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान सोनडीहा बासा के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवानीपुर पहुंचाया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से खाई में पलटी बुलेट, युवक की मौत जहां सीएचसी में मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसके चौधरी ने घायल छात्र का प्राथम...